योगी आदित्यनाथ का जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : अनिल दीक्षित

योगी आदित्यनाथ का जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : अनिल दीक्षित

योगी आदित्यनाथ का जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : अनिल दीक्षित

कानपुर, 05 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण, सेवा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। यह बातें शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनसंपर्क गतिविधियों के रूप में मनाया।

डफरिन अस्पताल में सांसद रमेश अवस्थी और जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोहर गाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां मनाईं। वहीं परेड चौराहे पर राहगीरों को गुलगुले वितरित कर उनका मुंह मीठा कराया गया। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने स्वयं गुलगुले बनाकर वितरण कार्यक्रम में भागीदारी की।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिक्षक पार्क और नवीन मार्केट क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्रहित, सेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, महामंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह, नवाब सिंह, सीमा एमबीए, श्याम कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।