मुहर्रम पर कुंडा विधायक राजा भैया पिता के साथ भदरी किले में किए गए नजरबंद, 13 समर्थक भी हाउस अरेस्ट
मुहर्रम पर कुंडा विधायक राजा भैया पिता के साथ भदरी किले में किए गए नजरबंद, 13 समर्थक भी हाउस अरेस्ट
प्रतापगढ़, 25 जून । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपने पिता उदय प्रताप सिंह सहित 13 समर्थकों के साथ बेंती कोठी में नजर बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई करते हुए ं भारी संख्या में पुलिस पर प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए हैं । मुहर्रम पर ताजिया के जुलूस को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति राजा भैया को हाउस अरेस्ट किया गया है।
जिला प्रशासन ने गुरुवार काे सुबह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को नज़रबंद किया है। मुहर्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन की टीम भारी फोर्स के साथ उनके आवास भदरी किले के गेट पर तैनात की गई है। गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। कुंडा एसडीएम के आदेश पर की गई कार्यवाही है। शुक्रवार रात 9 बजे तक राजा भैया , उनके पिता उदय प्रताप सिंह के अलावा समर्थक निर्भय सिंह बेंती, जुगनू विश्वकर्मा हथिगवां, हनुमान पांडेय कुंडा, जीतेंद्र यादव, आनंद पाल, रमाकांत मिश्रा, भवानी विश्वकर्मा, रवि सिंह, केशरी नंदन पांडेय, जमुना प्रसाद मौर्य, गया प्रयास प्रजापति, मोहन हथिगवां नजरबंद रहेंगे। पुलिस निगरानी में अपने आवास पर ही रहेंगे । गाैरतलब है कि राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह का शेखपुर आशिक गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर बन्दर की मौत की वार्षिकी और मुहर्रम जुलूस को लेकर वर्ष 2015 में विवाद हुआ था । विवाद के बाद हर वर्ष राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को मोहर्रम पर नजर बंद किया जाता है ।
कुंडा के शेखपुर में वर्ष 2012 में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक हनुमान मंदिर का निर्माण किया था। राजा उदय प्रताप सिंह इसी मंदिर में हर वर्ष मुहर्रम के दिन हनुमान पाठ और भंडारे का आयोजन करते हैं। तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने हाउस अरेस्ट की कार्रवाई की है। वर्ष 2013-14 में जुलूस और भंडारा साथ आयोजित होने पर स्थिति बिगड़ गई थी। सीओ कुंडा शिव नारायण वैस ने बताया कि हाउस अरेस्ट किए गए लोगों के घर पर नोटिस चस्पा कर दी गई। पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है। शुक्रवार की रात नौ बजे हाउस अरेस्ट की कार्रवाई जारी रहेगी।