सरकारी जमीन पर कथित कब्जा कर गेस्टहाउस बनाने का आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

सरकारी जमीन पर कथित कब्जा कर गेस्टहाउस बनाने का आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

सरकारी जमीन पर कथित कब्जा कर गेस्टहाउस बनाने का आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

प्रयागराज, 17 नवंबर । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रयागराज की फूलपुर तहसील के मौजा नाइका में ऊसर और सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे व गेस्ट हाउस निर्माण से जुड़ी राम भजन यादव की जनहित याचिका पर नोटिस जारी कर विपक्षियों से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया। कोर्ट ने निजी प्रतिवादियों से पूछा कि कथित अवैध गेस्टहाउस को सील क्यों न कर दिया जाए।

याचिका में आरोप है कि परगना झूंसी, तहसील फूलपुर के मौजा नाइका में गाटा संख्या 43-खा (रकबा 0.2284 हेक्टेयर) ऊसर भूमि है, जबकि गाटा संख्या 44 (रकबा 0.0570 हेक्टेयर) सरकारी जमीन है। आरोप है कि निजी प्रतिवादी संख्या 4 और 5 इस जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं और उन्होंने न केवल कब्जा किया, बल्कि अवैध रूप से गेस्ट हाउस भी बना लिया है।