भाई दूज पर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से गूंजा संदेश, मां गंगा और प्रकृति को बचाने का लिया संकल्प

भाई दूज पर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से गूंजा संदेश, मां गंगा और प्रकृति को बचाने का लिया संकल्प

भाई दूज पर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से गूंजा संदेश, मां गंगा और प्रकृति को बचाने का लिया संकल्प

वाराणसी, 11 नवंबर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भाई दूज पर्व पर बुधवार को नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर मां गंगा और प्रकृति की रक्षा की अलख जगाई । हाथों में तिरंगा लेकर गंगा या उसके घाटों पर प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा न फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि भाईदूज का पर्व मुख्य रूप से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और रक्षा के संकल्प का प्रतीक होता है। इसी भाव को प्रकृति और हमारी जीवनदायिनी नदियों से जोड़कर विशेषकर मां गंगा को बचाने और स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर नमामि गंगे ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दिया। लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता अपनाने की अपील करते हुए गंगा तट पर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। गंगा या उसके घाटों पर प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा न फेंकने का आह्वाहन करते हुए रासायनिक अपशिष्ट और पूजन सामग्री को सीधे नदी में प्रवाहित करने से बचने और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने के उपाय सुझाए गए । कार्यक्रम में एकादशी साहू, गौतमी, वाणी, कल्याणी, रोहिणी, प्रवीण, रेवती आदि ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।