प्रयागराज समेत 4 रेलवे स्टेशनों पर 102 M-UTS सहायकों की भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन
सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिलेगी पहली प्राथमिकता, प्रयागराज, छिवकी, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ में संविदा आधारित नियुक्तियां
मीरजापुर, 10 नवंबर । ड्रमंडगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, नौ नवंबर को थाने में अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एसआई सुभाष यादव, हेड कांस्टेबल नारायण शर्मा और कांस्टेबल देवेंद्र कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक लेकर छोटका घुमान के रास्ते प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छोटका घुमान के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भैसोड़ बलाय पहाड़ निवासी दीपू (20) और परमेश्वर दास उर्फ पसेरी (24) के रूप में हुई है। इन दाेनाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।