विधवा पेंशन दिलवाने के नाम पर महिला से ठगी करने वाला गिरफ्तार

विधवा पेंशन दिलवाने के नाम पर महिला से ठगी करने वाला गिरफ्तार

विधवा पेंशन दिलवाने के नाम पर महिला से ठगी करने वाला गिरफ्तार

नोएडा, 05 जून। थाना सूरजपुर में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की विधवा पेंशन दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उससे 2 हजार रुपए ले लिया तथा पेंशन नहीं दिलवाई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गीता देवी पत्नी गणेश ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कुलेसरा गांव में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार विधवा पेंशन के लिए उन्होंने आवेदन किया था। एक व्यक्ति सुमन से उनकी बात हुई। उसने कहा कि मैं आपको विधवा पेंशन दिलवा दूंगा। उसने विधवा पेंशन दिलवाने के नाम पर महिला से 2 हजार रुपए ले लिया तथा एक वर्ष बीतने के बावजूद भी उसका काम नहीं करवाया। इस मामले में महिला ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से मिलकर शिकायत की थी।

जिलाधिकारी ने हकीकत पता लगाने के लिए खुद आरोपी को लाभार्थी बनकर फोन किया तो आरोपी ने पैसे लेकर विधवा पेंशन दिलवाने की बात कही। इसके बाद महिला ने थाना सूरजपुर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आज सुबह को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।