कौशांबी में मदद का झांसा देकर महिला के जेवर ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी में मदद का झांसा देकर महिला के जेवर ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी, 18 नवंबर। उत्तर प्रदेश के काैशांबी जिले में मंझनपुर थाना क्षेत्र में महिला को मदद का झांसा देकर सोने की चेन और कान की बाली ठगने वाले दो आरोपिताें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से ठगे गए आभूषण, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को नीरज वर्मा की पत्नी वैदेही ज्योति ने मंझनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह मंझनपुर चौराहे से जिला अस्पताल की तरफ दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने मदद मांगने के बहाने उन्हें झांसे में लिया और उनके पहने हुए सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपिताें की तलाश शुरू की। बुधवार को सूचना पर दोनों अभियुक्ताें को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान राज भाटिया उर्फ राज सोलंकी निवासी लखनऊ और सूरज भाटिया निवासी कासगंज के रूप में हुई है।
आरोपिताें ने जिला अस्पताल के पास पेट्रोल पंप के नजदीक महिला को झांसे में लेकर आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। वे आभूषण बेचने जा रहे थे और दूसरी वारदात की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।