बनारस की कराटे खिलाड़ी गौरी पाठक वर्ल्ड पुलिस गेम्स में चयनित
बनारस की कराटे खिलाड़ी गौरी पाठक वर्ल्ड पुलिस गेम्स में चयनित
वाराणसी,31 जुलाई । उत्तर प्रदेश के वाराणसी लहरतारा निवासी कराटे खिलाड़ी गौरी पाठक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड पुलिस गेम्स के लिए भी चयनित हुई है। हाल में ही गौरी ने 11वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर–2026 में व्यक्तिगत कुमिते (-61 किग्रा) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। गौरी के इस स्वर्णिम सफलता पर जिला कराटे संघ ने खुशी जताई है।
शुक्रवार को जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी व कोच किसलय मानव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित 9वें साउथ एशियन कराटे प्रतियोगिता में गौरी पाठक ने रजत पदक जीता था। यह प्रतियोगिता 5 से 6 जुलाई तक खेली गई। बनारस की गौरी पाठक ने भारतीय टीम में जिले का प्रतिनिधित्व किया। गौरी पाठक वर्तमान में सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तमान में गौरी मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से सेकेंड डिग्री ब्लैक बेल्ट है। पदाधिकारियों के अनुसार गौरी ने महज 8 वर्ष की आयु में कराटे सीखना शुरू किया और वाराणसी स्थित मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स से प्रशिक्षण प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतने तथा एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, वर्ष 2019 में उनका चयन सीआरपीएफ में स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से हुआ।