हिंदू युवा वाहिनी के शपथ ग्रहण से पहले कमिश्नरी सभागार की अनुमति रद्द, नई टीम में आक्रोश; कमिश्नर से मिलने की तैयारी

वाराणसी न्यूज, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी, विक्रम सिंह, शपथ ग्रहण समारोह, कमिश्नरी सभागार वाराणसी, कार्यक्रम अनुमति रद्द, वाराणसी कमिश्नर, योगी आदित्यनाथ, वाराणसी विवाद, हिंदू युवा वाहिनी नई टीम

हिंदू युवा वाहिनी के शपथ ग्रहण से पहले कमिश्नरी सभागार की अनुमति रद्द, नई टीम में आक्रोश; कमिश्नर से मिलने की तैयारी

वाराणसी, 14 सितम्बर । वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यक्रम स्थल कमिश्नरी सभागार के अनुमति रद्द होने पर नवीन गठन वाली टीम में आक्रोश होने के बाद सोमवार को नवीन टीम के सदस्यों ने कमिश्नर से मिलकर अपनी बातों रखने का निर्णय किया है। नवीन टीम के सदस्य जल्द कमिश्नर से मिलने जाएंगे।

हिंदू युवा वाहिनी के नवीन अध्यक्ष बने विक्रम सिंह ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी का शपथ ग्रहण समारोह वाराणसी में कमिश्नरी सभागार में रखा गया था। इसके लिए 8 सितंबर को फीस जमाकर हॉल को बुक करवाया था। कार्यक्रम से ठीक कुछ घंटे पहले कार्यक्रम के परमिशन को कैंसिल कर दिया गया। इसके लिए हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर दुकान चला रहे वाराणसी के स्थानीय पदाधिकारी को वह जिम्मेदार मानते हैं। सभागार कैंसिल होने के कारण कार्यकर्ताओं में बड़ा आक्रोश है और उन्हें कमिश्नर से मिलकर इस बाबत अपनी बात रखने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वह स्वयं भी इस घटना की पूरी जानकारी उनके सामने रखेंगे। वाराणसी मंडल में पहले के लोग काम नहीं करने देंगे। नई टीम का गठन नहीं होने देंगे, यह तो गलत बात है। हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर जिन लोगों ने अभी तक सिर्फ दुकान चलाई है, वही शपथ ग्रहण रोकने के पीछे हैं।