भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की वैचारिक क्रांति का योद्धा: गणेश केसरवानी, 31 अक्टूबर को होगा सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की वैचारिक क्रांति का योद्धा: गणेश केसरवानी, 31 अक्टूबर को होगा सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की वैचारिक क्रांति का योद्धा: गणेश केसरवानी, 31 अक्टूबर को होगा सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण

प्रयागराज, 30 अक्टूबर भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की वैचारिक क्रांति का योद्धा है, जो राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर देश और समाज के लिए काम करता है। उसके लिए पद और प्रतिष्ठा से अधिक संगठन और राष्ट्रसेवा महत्वपूर्ण है। पद उसके लिए केवल एक जिम्मेदारी है, लेकिन वह स्वयं को हमेशा पार्टी का कार्यकर्ता ही मानता है। यह बातें महापौर गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को गऊघाट स्थित राहुल शर्मा के सभागार में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के सम्मान समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम करता है, क्योंकि वह पार्टी को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि अपनी मां मानता है। कार्यकर्ता का उद्देश्य केवल हार-जीत नहीं है, बल्कि उसका संकल्प है कि 'तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें।' इसी भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज की सेवा में जुटा रहता है।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पदुम जायसवाल और ज्ञानेश्वर शुक्ला ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

पार्षद किरन जायसवाल, रुद्र सेन जायसवाल और मुकेश कसेरा ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से ही संगठन मजबूत होता है।

पूर्व मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में दोपहर 1:30 बजे सरदार पटेल मार्ग पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के संयोजक दिलीप केसरवानी रहे। संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी ने किया, जबकि राहुल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर ब्यूटी श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, क्षमा दुबे, आचार्य चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज मिश्रा, नरेंद्र जायसवाल, गिरिजेश मिश्रा, किशोरी लाल जायसवाल, सचिन मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडेय, अजय अग्रहरि, अभिषेक जायसवाल, चंद्रशेखर वैश्य, कमलेश केसरवानी, टीपी मिश्रा, शुभम मालवीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।