प्रयागराज : यमुना नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या

प्रयागराज : यमुना नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या

प्रयागराज : यमुना नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या

प्रयागराज, 09 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कीडगंज थाना क्षेत्र में किलाघाट पर यमुना नदी में मंगलवार को एक युवक का शव उतराता मिला है। इस सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीमसराय निवासी रवि केसरवानी (४५) पुत्र जुगनू केसरवानी का शव यमुना नदी में उतरता मिला है। परिवार वालों ने पूछताछ में बताया कि मृतक प्राइवेट काम करता था पर सोमवार सुबह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था। मंगलवार को उसका शव कीडगंज थाना क्षेत्र में किलाघाट के पास शव मिला है। पुलिस टीम को मृतक की जेब से निकली डायरी के नम्बरों से परिवार को खबर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि उसके मृतक के एक बेटी और एक बेटा है, पत्नी से तलाक हो गया है। वह बच्चों को लेकर यहां से चली गई।

पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।