पुरानी रंजिश में हुई हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में हुई हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में हुई हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज, 05 जून। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित

घूरपुर थाने की पुलिस टीम शुक्रवार को हत्या मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा (घन) भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और लगातार अपमानित किए जाने की बात बताई है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि घूरपुर थाना पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपित विशाल कुमार भारतीया निवासी चकिया डेरा करमा को गिरफ्तार किया है। आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को न्यायालय भेजा गया है।

डीसीपी ने बताया कि 1 जून को राहुल कुमार भारतीया ने अपने पिता तिलकधारी भारतीया (52 वर्ष) की हत्या के संबंध में तहरीर दी थी। आरोप था कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपितों ने मिलकर उनके पिता की हत्या कर दी। इस संबंध में घूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित विशाल कुमार भारतीया ने बताया कि उसकी बहन ने तिलकधारी के भतीजे शिवम के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर तिलकधारी अक्सर उसे ताने देते और अपमानित करते थे।आरोपित के अनुसार घटना से पूर्व भी उसे अपमानजनक बातें कही गईं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

आरोपित ने बताया कि 1 जून की रात तिलकधारी अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। उसी दौरान वह हथौड़ा लेकर वहां पहुंचा और उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों के जागने और शोर मचाने पर वह खेतों के रास्ते फरार हो गया तथा रास्ते में हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा एक तालाब में फेंक दिया।

घूरपुर पुलिस ने सूचना पर आरोपित को सारंगापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।