खेलो इंडिया महिला वॉलीबाल लीग 27 व 28 मार्च को

--पतंजलि ऋषिकुल स्कूल में होगी महिला लीग प्रतियोगिता

खेलो इंडिया महिला वॉलीबाल लीग 27 व 28 मार्च को

प्रयागराज, 19 मार्च। सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं के अंतर्गत भारतीय वॉलीबाल महासंघ के निर्देशानुसार इस वर्ष उत्तर प्रदेश राज्य के पांच महानगरों में ‘अस्मिता खेलो इंडिया महिला वॉलीबाल लीग’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए), प्रयागराज के अवैतनिक महासचिव आर.पी.शुक्ला ने गुरुवार काे देते हुए बताया कि संगमनगरी की इस पावन धरती पर आगामी 27 एवं 28 मार्च को स्थानीय तेलियरगंज स्थित पतंजलि ऋषिकुल स्कूल में ‘खेलो इंडिया महिला प्रयागराज वॉलीबाल लीग’ का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रयागराज जनपद स्थित किसी भी स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय आदि की महिला टीमें भाग ले सकती हैं। भाग लेने की इच्छुक टीमें अल्ताफ अली, अकांत गुप्ता अथवा मुकेश शुक्ला से सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर सकते है। क्योंकि समस्त टीमों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित प्रारूप में भरना और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।