प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं कार्यकर्ता : अवधेश चंद्र गुप्ता
प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं कार्यकर्ता : अवधेश चंद्र गुप्ता
प्रयागराज, 04 सितंबर । भाजपा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के दम पर 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। संगठन ने उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कटरा स्थित आवास पर पहुंचकर अवधेश चंद्र गुप्ता का अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अवधेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उनके सम्मान से कभी समझौता नहीं किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और कार्यक्षमता के बल पर संगठन के उच्च पद तक पहुंच सकता है। अवधेश चंद्र गुप्ता इसका उदाहरण हैं।
इस अवसर पर विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, रवींद्र गांधी, मयंक दुबे, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मो. शरीफ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।