PCS 2025 का प्री रिजल्ट रद्द! इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, UPPSC नए सिरे से जारी करेगा परिणाम
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत। जस्टिस मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने सुनाया फैसला। 814 पदों पर होनी है भर्ती, चार अभ्यर्थियों ने दाखिल की थी याचिका।
प्रयागराज, 27 नवंबर । उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने उत्तर प्रदेश लाेक सेवा आयाेग (यूपीपीएससी) द्वारा आयाेजित पीसीएस 2025 की परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया पर बड़ा फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय ने पीसीएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द कर इसे नए सिरे से तैयार कर जारी करने का आदेश दिया है। इस आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग संशोधित परिणाम जारी करेगा और फिर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी करेगा।
यह फैसला जस्टिस मनीष कुमार निगम की सिंगल बेंच ने सुनाया है। इस फैसले से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि संजय कुमार समेत चार ने याचिका दाखिल की थी। याचिका में भर्ती विज्ञापन की संबंधित शर्तों को चुनाैती दी थी। इस मामले की सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने 28 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब सुनाया है। पीसीएस 2025 के 814 पदों पर भर्ती होनी है ।