गोपाष्टमी पर CM योगी ने किया गो पूजन, देसी गाय की आरती उतारकर खिलाया गुड़ और हरा चारा

गोपाष्टमी पर CM योगी ने किया गो पूजन, देसी गाय की आरती उतारकर खिलाया गुड़ और हरा चारा

गोपाष्टमी पर CM योगी ने किया गो पूजन, देसी गाय की आरती उतारकर खिलाया गुड़ और हरा चारा

मथुरा, 17 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के अवसर पर फरह ब्लॉक के परखम गांव स्थित गो ग्राम पहुंचकर गायों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गायों को तिलक लगाया, माला पहनाई और अपने हाथों से गुड़ तथा हरा चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने सींगों पर मोरपंख बांधकर सजाई गई एक सुंदर देसी गाय की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था, इसलिए ब्रज में इस पर्व का विशेष महत्व है।

गो पूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण भी किया। यहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे विभिन्न गोमय (जैविक) उत्पादों का बारीकी से अवलोकन किया और केंद्र के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। राज्य सरकार द्वारा गो संरक्षण और संवर्धन की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की स्पष्ट झलक इस गोपाष्टमी महोत्सव में देखने को मिली।--