नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 24 घंटे में 76 बदमाश गिरफ्तार
नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 24 घंटे में 76 बदमाश गिरफ्तार
नोएडा, 17 नवंबर नोएडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने बीते 24 घंटे के अंदर विभिन्न जगहों से 76 बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके पास से अवैध शराब, गांजा, अवैध हथियार, नगदी आदि बरामद किया है। पुलिस की सख्त करवाई से बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पुलिस कमिश्नर के आदेशानुसार विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर बदमाशों की गिरफ्तारी की जा रही है। थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर जय हिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में कमलेश को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने महेंद्र को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 पव्वा हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बीती रात को अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार 45 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने सलीम खान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा शंकर पांडे ने बताया कि बीती रात बिल्लू को गिरफ्तार किया है ।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने बापू को गिरफ्तार कर इसके पास से 22 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने प्रवीन रंजन सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने शेखर कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 36 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।
थाना सेक्टर -63 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने उज्जवल कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 22 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि नजरुल को बीती रात को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 90 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने करण पटेल को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने गौरव ठाकुर को गिरफ्तार किया। इसके पास की पुलिस ने 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अभिषेक पाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार पर उसके पास से 25 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने दानवीर को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस में रामबाबू को गिरफ्तार कर उसके पास से 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस में सोनू को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है।
थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने राज कपूर उर्फ कालू को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने नन्हे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 54 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने बीती रात को धीरज को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने ऋषभ और विकास को गिरफ्तार कर इसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल तथा अवैध चाकू बरामद किया है।
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सोनू भारद्वाज को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 42 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।
थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने अन्ना उरल हक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने राहुल पुत्र रामबाबू को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 25 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 42 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने बीती रात को गगन कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
थाना फेस- 3 के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने धीरज को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने राहुल पुत्र अनिल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अंकित शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
थाना सेक्टर -142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मोहित शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने हिरदेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उनके अनुसार इसके पास से एक चाकू बरामद हुआ हैह उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने बीती रात को अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है।
थाना सेक्टर -24 के प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सूरज कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 42 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने बीती रात को एक अन्य मामले में राजेश कुमार गौतम को गिरफ्तार कर उसके पास से 28 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने बीती रात को सुशील कुमार ,अमित कुमार और श्याम को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 6,750 नगद और ताश की गाड़ी बरामद किया है।
थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रवि कुमार गौतम को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 105 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने शोभित कुशवाहा को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 102 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में नितिन गौतम को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमनेश कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने बसु हालधर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 48 पाउच देशी शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने बानो को गिरफ्तार कर उसके पास से 750 ग्राम गांजा बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने विक्की कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है।
थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने पुनीत को गिरफ्तार कर इसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
थाना सेक्टर -58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने गुड्डू पुत्र अजय को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस से अरुण को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 26 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। एक अन्य वांछित मोहित को गिरफ्तार कर पुलिस ने 25 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।
थाना बीटा- 2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने रवि नायक को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 354 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने विमल को गिरफ्तार कर इसके पास से 30 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया की बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने आबिद खान को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने कलुआ को गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 पव्वा देशी शराब बरामद हुआ है।
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रविदास सिंह पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने महेंद्र को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 32 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने कमल को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 25 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने छत्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
थाना जेवर के प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने राम लखन को गिरफ्तार कर इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने चेतन ,शिवम और देवराज को गिरफ्तार कर इनके पास से पुलिस ने ताश की गड्डी और नगदी बरामद की है। थाना पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने सुधीर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 26 पव्वा देशी शराब बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने साधू को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है। थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने प्रतीक उर्फ मनु को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 99 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने कपिल कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 104 पाऊच देशी शराब बरामद किया है।