बरसाना में तेज प्रताप यादव ने टेका मत्था, संतों से लिया आशीर्वाद, गौमाता का किया पूजन

बरसाना में तेज प्रताप यादव ने टेका मत्था, संतों से लिया आशीर्वाद, गौमाता का किया पूजन

बरसाना में तेज प्रताप यादव ने टेका मत्था, संतों से लिया आशीर्वाद, गौमाता का किया पूजन

मथुरा, 03 सितम्बर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ब्रज भूमि में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर बुधवार शाम मथुरा पहुंचे हैं। राजनीतिक हलचल से दूर ब्रज की गलियों में उनका यह अंदाज पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में रंगा नजर आ रहा है।

गौरतलब हो कि तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा की शुरुआत तेज प्रताप यादव ने बुधवार शाम को बरसाना पहुंचकर की। उन्होंने यहां प्रसिद्ध संत रमेश बाबा की माताजी गौशाला में जाकर गौसेवा की और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने वहां महारास के दर्शन भी किए। तेज प्रताप यादव का कृष्ण प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वे अक्सर मथुरा, वृंदावन और बरसाना की यात्रा पर आते रहते हैं। कभी वे वृंदावन की कुंज गलियों में घूमते नजर आते हैं, तो कभी यमुना नदी में नाव की सैर का आनंद लेते हैं। त्योहारों के मौकों पर वे पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे दिखाई देते हैं, जहां जन्माष्टमी पर वे कृष्ण भक्ति में लीन रहते हैं, वहीं महाशिवरात्रि पर शिव आराधना करते हुए भी नजर आते हैं।

अपनी इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उनके ब्रज के अन्य प्रमुख मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन करने और मत्था टेकने का कार्यक्रम है।---