सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की सीजेपी ने की आलोचना

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की सीजेपी ने की आलोचना

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की सीजेपी ने की आलोचना

नई दिल्ली, 18 जुलाई । दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने की सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) ने कड़ी निंदा की।

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने मीडिया से कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनकी अनुपस्थिति में सोनम वांगचुक को धरनास्थल से उठाया है। वांगचुक को उठाने से पहले पुलिस ने उन्हें उनके एक दोस्त के यहां निगरानी में रखा था, जहां वह सुबह दैनिक कार्य करने के गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यहां मौजूद छात्रों से भी धक्का-मुक्की की है।

दीपके ने कहा कि अब हम इस शांतिपूर्ण आंदोलन को जारी रखेंगे और आज से अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने देश भर की जनता से अपील की है कि इस विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से ही जारी रखें, कोई भी इस नियम को ना तोड़े।

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने इसे उच्च न्यायालय का आदेश बताया है कि जो कि बिल्कुल गलत तरीके से पेश किया गया है। वह अपनी कार्रवाई को सही ठहराने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है। उनका कहना है कि यह गलत तरीके से की गई व्याख्या अदालत की अवमानना है। इस दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद छात्र और सीजेपी समर्थक ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश और सोनम वांगचुक की लगातार गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए आज उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनस्थल से उन्हें ले जाते समय सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गतिरोध उत्पन्न किया। पुलिस ने अनुरोध किया है कि सभी सीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से जंतर-मंतर को खाली कर दें।