हनुमान जी की भक्ति से ही प्राप्त होती है भगवान राम की कृपा : महंत जगतार मुनि

हनुमान जी की भक्ति से ही प्राप्त होती है भगवान राम की कृपा : महंत जगतार मुनि

हनुमान जी की भक्ति से ही प्राप्त होती है भगवान राम की कृपा : महंत जगतार मुनि

प्रयागराज, 23 नवंबर । भगवान राम को प्राप्त करने के लिए हनुमान जी की तरह अनन्य भक्ति करना सीखना चाहिए। जहां हनुमान जी की कथा होती है, वहां राम रस की वर्षा होती है। हनुमान जी की भक्ति के माध्यम से ही भगवान राम की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

यह बातें सोमवार को श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन, मुट्ठीगंज के सचिव महंत जगतार मुनि ने हनुमान कथा के आमंत्रण पत्र के विमोचन के अवसर पर कहीं। दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन एवं दिव्य श्री राधा सखी मंडल की ओर से अखाड़े में आयोजित कार्यक्रम में महंत जगतार मुनि ने हनुमान कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया।

इस अवसर पर मिशन के प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 15 से 22 दिसंबर तक मुंशी राम प्रसाद की बगिया स्थित नारायण वाटिका में वृंदावन के पूज्य डॉ. अनिरुद्ध जी महाराज के मुखारविंद से श्री हनुमान कथा सुनाई जाएगी। कथा के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, अजय अग्रहरि, रवि शुक्ला, सुमित केसरवानी, सिपाही लाल यादव और सुशील जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।