ज्वाला देवी विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिमनास्टिक में जीते 11 पदक, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

ज्वाला देवी विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिमनास्टिक में जीते 11 पदक, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

ज्वाला देवी विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिमनास्टिक में जीते 11 पदक, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

प्रयागराज, 23 नवंबर । विद्यार्थियों की उपलब्धियां उनके परिश्रम, लगन और समर्पण का परिणाम होती हैं। ऐसी सफलताएं अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। यह बातें सोमवार को ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार ने मेधावी सम्मान समारोह में कहीं।

उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रतिभावान भैया-बहिनों को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही बाल मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

समारोह में रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन, प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के खिलाड़ियों का विशेष सम्मान किया गया। बाल एवं किशोर वर्ग में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों ने कुल चार स्वर्ण और सात रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, संतुलन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है। समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियों के साथ सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।