विधायक के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, प्रयागराज के फाफामऊ तिराहे पर बेकाबू बस ने मारी टक्कर
प्रतापगढ़ के रानीगंज विधायक के परिवार में कोहराम, सड़क दुर्घटना में भतीजे अशोक वर्मा का निधन
प्रयागराज, 27 अप्रैल ।प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाना क्षेत्र में तिराहे के समीप सोमवार को बेकाबू बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसकी पहचान प्रतापगढ़ के रानीगंज विधायक आर.के. वर्मा के भतीजे के रूप में हुई। घटना की सूचना पर विधायक भी परिवार के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायदेव डढ़वा निवासी अशोक वर्मा (42) पुत्र जोखेलाल वर्मा की मौत हुई है। मृतक रानीगंज विधायक आर. के. वर्मा के भतीजे बताए जा रहे हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक घर से सोमवार सुबह अपने रिश्तेदार को देखने के लिए प्रयागराज शहर आ रहे थे तभी फाफामऊ तिराहे के समीप पीछे से मोटरसाइकिल में एक बस ने टक्कर दी। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
Tags:
- प्रयागराज_न्यूज
- फाफामऊ_सड़क_हादसा
- विधायक_आरके_वर्मा
- प्रतापगढ़_न्यूज
- उत्तर_प्रदेश_ब्रेकिंग_न्यूज
- बस_दुर्घटना
- अशोक_वर्मा_निधन
- रानीगंज_विधायक
- पुलिस_कार्रवाई
- सड़क_हादसा_प्रयागराज
- स्थानीय_समाचार
- डिजिटल_मीडिया
- प्रयागराज_पुलिस
- फाफामऊ_थाना
- सड़क_सुरक्षा
- दर्दनाक_हादसा
- बेकाबू_बस
- यूपी_न्यूज
- हिंदी_समाचार
- ताजा_खबरें
- मुख्य_समाचार
- प्रयागराज_अपडेट
- न्यूज़_अलर्ट
- एक्सीडेंट_न्यूज
- क्षेत्रीय_समाचार
- प्रशासन
- पोस्टमार्टम
- जेठवारा_प्रतापगढ़
- गंगा नगर_पुलिस
- सरायदेव_डढ़वा
- जोखेलाल_वर्मा
- समाचार_सुर्खियां
- डिजिटल_पत्रकारिता
- यूपी_ब्रेकिंग
- वायरल_न्यूज
- सड़क_दुर्घटना_अपडेट
- न्यूज़_नेटवर्क
- प्रयागराज_शहर
- यूपी_पॉलिटिक्स
- शोक_की_लहर
- एक्सीडेंट_अपडेट
- क्षेत्रीय_रिपोर्टिंग
- लेटेस्ट_न्यूज
- आज_की_बड़ी_खबर
- सड़क_हादसा_मृत्यु
- प्रयागराज_फाफामऊ
- यूपी_लेटेस्ट_न्यूज
- दैनिक_समाचार
- कंटेंट_क्रिएटर
- मीडिया_अपडेट