प्रयागराज: बकरी विवाद में अपनों ने ली जान, भांजों ने लाठी से पीट-पीटकर की मामा की हत्या
घूरपुर में सनसनी: मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, भांजों के हमले में बुजुर्ग मामा की मौत
प्रयागराज, 27 अप्रैल । प्रयागराज जिले में घूरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बकरी के विवाद में बुजुर्ग मामा को लाठी से
भांजों ने पीट-पीटकर मार डाला। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि घूरपुर थाना क्षेत्र के बड़ी बोगी गांव निवासी निशार अहमद (65) का सोमवार सुबह बकरी को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान उसके भांजे मोहम्मद गुड्डू और मोहम्मद सलमान ने सिर में लाठी से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मृतक के परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।