बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दस लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दस लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बहराइच, 12 जून हरदी थाना क्षेत्र के बहराइच-सीतापुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्काॅर्पियो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी,जिससे सीतापुर के रहने वाले मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार को अपने व्यक्तिगत कार्य हेतु मोटरसाइकिल से जनपद सीतापुर के थाना थानगांव क्षेत्र अन्तर्गत खरपत्तू पुरवा के रहने वाले नारायण और मंगरु बहराइच आ रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे मोटरसाइकिल सवार जब हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर खुर्द के निकट पहुँचे,तो तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सहायता से गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को स्वास्थ्य केन्द्र रमवापुर भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।