झूठे प्रचार पर मुद्दों की राजनीति की जीत: डॉ. मानसिंह यादव

झूठे प्रचार पर मुद्दों की राजनीति की जीत: डॉ. मानसिंह यादव

झूठे प्रचार पर मुद्दों की राजनीति की जीत: डॉ. मानसिंह यादव

प्रयागराज, 28 अक्टूबर। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने अपनी जीत को मुद्दों पर आधारित राजनीति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह सत्ता के झूठे प्रचार के मुकाबले जनता के वास्तविक मुद्दों को उठाने वाली राजनीति की जीत है। डॉ. यादव ने जीत के लिए सपा नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ताओं, स्नातक मतदाताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।

डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार युवाओं, बेरोजगारों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, रोजगार सेवकों, किसानों और आम लोगों के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहे हैं। पार्टी ने हमेशा जनसमस्याओं को प्राथमिकता दी है और उनके समाधान के लिए आवाज उठाई है। वह वर्तमान में पब्लिक इंटर कॉलेज, मनौरी में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी डॉ. प्रभा यादव भी इसी विद्यालय में अध्यापक हैं। विद्यार्थी जीवन से शुरू हुआ राजनीतिक सफरडॉ. मानसिंह यादव विद्यार्थी जीवन से ही समाजवादी विचारधारा और मुलायम सिंह यादव से प्रभावित रहे। वर्ष 2006-07 में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से संबंधित शिक्षक भर्ती आंदोलन के दौरान वह संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहे। बाद में इसी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अध्यापक बने। समाजवादी पार्टी में उन्होंने शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दो बार जिम्मेदारी निभाई। वर्तमान में शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।