माध्यमिक शिक्षा विभाग में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रही : गुलाब देवी

माध्यमिक शिक्षा विभाग में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रही : गुलाब देवी

माध्यमिक शिक्षा विभाग में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रही : गुलाब देवी

अयोध्या, 28 मई । उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी गुरुवार को विभागीय समीक्षा बैठक के लिए अयोध्या पहुंचीं। सर्किट हाउस में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रही। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 54 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

मंत्री के अनुसार, पूरे प्रदेश में कहीं भी पेपर लीक या नकल की कोई घटना सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं “टेंशन मुक्त और नकल विहीन” तरीके से संपन्न कराई गईं।

नीट परीक्षा पेपर लीक के सवाल पर उन्होंने सीधे टिप्पणी नहीं की, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं का बचाव किया। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में मजबूत लहर चल रही है और भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है।

महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल शोर मचाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जबकि जनता अब परिस्थितियों को समझ चुकी है।