सिद्दारमैया ने राहुल गांधी और खरगे से की मुलाकात

सिद्दारमैया ने राहुल गांधी और खरगे से की मुलाकात

सिद्दारमैया ने राहुल गांधी और खरगे से की मुलाकात

नई दिल्ली, 29 मई । कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में शुक्रवार को अलग-अलग मुलाकात की।

सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "मैं आज दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिला और बातचीत की। इस मौके पर कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज, कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री प्रियांक खरगे और डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया भी साथ में थे।"

खरगे ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, "सिद्दारमैया सार्वजनिक जीवन में हमेशा गरिमा, करुणा और सामाजिक न्याय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता की झलक मिलती रही है। एक साधारण शुरुआत से लेकर दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने तक, वे समानता, सद्भाव और वंचितों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग रहे। कर्नाटक और कांग्रेस सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञ हैं। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और लोगों की सेवा में उनके निरंतर प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को सिद्दारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राज्यपाल ने राज्य में वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सिद्दारमैया को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहने को कहा है।