नवरात्र के दूसरे दिन बड़ी शीतला माता का भव्य श्रृंगार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवरात्र के दूसरे दिन बड़ी शीतला माता का भव्य श्रृंगार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवरात्र के दूसरे दिन बड़ी शीतला माता का भव्य श्रृंगार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरजापुर, 20 मार्च । चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर में भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और ब्रह्मचारिणी स्वरूप में विराजमान मां शीतला का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालु दुकानों से नारियल, लाची दाना, लड्डू, पेड़ा, चुनरी, अड़हुल, बेला, गेंदा व गुलाब के फूल-माला खरीदकर माता के जयकारे लगाते हुए गर्भगृह तक पहुंचे और विधि-विधान से पूजन किया। गर्भगृह में मौजूद पुजारियों ने श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन-पूजन कराया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय माता दी के नारों से वातावरण गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला प्रभारी उप निरीक्षक कुमार संतोष पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में मुस्तैद रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।