उत्तर मध्य रेलवे : समय से पहले हासिल किया वार्षिक स्क्रैप निस्तारण लक्ष्य

उत्तर मध्य रेलवे : समय से पहले हासिल किया वार्षिक स्क्रैप निस्तारण लक्ष्य

उत्तर मध्य रेलवे : समय से पहले हासिल किया वार्षिक स्क्रैप निस्तारण लक्ष्य

प्रयागराज, 13 फ़रवरी (। उत्तर मध्य रेलवे ने स्क्रैप सामग्री की बिक्री के माध्यम से कुल ₹276.43 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से लगभग डेढ़ माह पहले प्राप्त की गई है, जिससे रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित ₹275 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया है।

राजस्व अर्जन के ये आंकड़े पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की इसी अवधि 12 फरवरी 2025 तक हुई ₹229.26 करोड़ की बिक्री की तुलना में 20.57 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने शुक्रवार को देते हुए बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के नेतृत्व और प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक शशि प्रकाश द्विवेदी के मार्गदर्शन में एनसीआर ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। "मिशन मोड" में कार्य करते हुए, रेलवे ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से काफी पहले ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित वार्षिक राजस्व लक्ष्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि स्क्रैप का त्वरित निस्तारण न केवल राजस्व अर्जन का एक प्रमुख स्रोत है, बल्कि यह रेल परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। उत्तर मध्य रेलवे अपने सम्पूर्ण क्षेत्र में "जीरो स्क्रैप" की स्थिति प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।