फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बहराइच, 10 जून उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रिक्खीराम पुरवा के असवा मोहम्मदपुर में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।
मृतका की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है। मृतका का विवाह इस वर्ष 10 फरवरी को गांव निवासी उमेश के साथ हुआ था। उसका पति विवाह के एक माह बाद कमाई के उद्देश्य से दिल्ली गया था। घटना की सूचना पर मटेरा पुलिस फील्ड यूनिट,फॉरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है। इस बीच मृतका के मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुँच गए। थानाध्यक्ष मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।