अवैध स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

अवैध स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

अवैध स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

बहराइच, 02 जून । सशस्त्र सीमा बल और मोतीपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में सोमवार रात को इंडो नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्यवाई की गई है।

थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द चौरसिया की अगुवाई में पुलिस टीम सीमा क्षेत्र में सघन चेंकिग अभियान चला रही थी। सोमवार देर रात बलईगांव स्थित पुराने चेकपोस्ट फुट्टा चौराहे के निकट जंगल क्षेत्र में जांच के दौरान यह गिरफ्तारी हुई है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बांके जिले के नेपालगंज थाना अन्तर्गत ग्राम पालिका बेलहरी वार्ड संख्या 6 के रहने वाले मोइनुद्दीन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से पुलिस ने 31 ग्राम अवैध चरस बरामद किया है।

आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

थानाध्यक्ष आनन्द चौरसिया ने बताया कि अवैध स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी द्वारा संयुक्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है।