महाशिवरात्रि: शक्तिपीठ माता विशालाक्षी धाम से बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंची अभिषेक व श्रृंगार सामग्री

महाशिवरात्रि: शक्तिपीठ माता विशालाक्षी धाम से बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंची अभिषेक व श्रृंगार सामग्री

महाशिवरात्रि: शक्तिपीठ माता विशालाक्षी धाम से बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंची अभिषेक व श्रृंगार सामग्री

वाराणसी, 14 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शुरू हुए नवाचार के क्रम में शनिवार को शक्तिपीठ माता विशालाक्षी धाम से बाबा विश्वनाथ दरबार में अभिषेक और श्रृंगार सामग्री अर्पित की गई।

महंत राजनाथ तिवारी और सुरेश तिवारी के देखरेख में मीरघाट स्थित शक्तिपीठ विशालाक्षी मंदिर से दोपहर में शोभायात्रा प्रारंभ हुई। डमरू वादन के बीच महंत परिवार के सदस्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां मंदिर न्यास के नायब तहसीलदार मिनी एल शेखर ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद महंत परिवार ने उन्हें बाबा के अभिषेक और श्रृंगार की सामग्री अर्पित की। नायब तहसीलदार ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद दिया। शोभायात्रा में अनिल उपाध्याय, नितिन तिवारी, जतिन तिवारी, श्यामानंद मिश्रा, मधुप दुबे, पप्पू इत्यादि शामिल रहे।