सूबेदारगंज-यशवंतपुर विशेष ट्रेन में बढ़ेगा एक एसी प्रथम कोच

सूबेदारगंज-यशवंतपुर विशेष ट्रेन में बढ़ेगा एक एसी प्रथम कोच

सूबेदारगंज-यशवंतपुर विशेष ट्रेन में बढ़ेगा एक एसी प्रथम कोच

प्रयागराज, 09 सितंबर (हि.स.)। यात्रियों की बढ़ती सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज-यशवंतपुर विशेष ट्रेन के डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा केवल एक फेरे के लिए दी जाएगी। ट्रेन संख्या 04135 सूबेदारगंज-यशवंतपुर में 11 सितंबर और ट्रेन संख्या 04136 यशवंतपुर-सूबेदारगंज में 14 सितंबर को एक अतिरिक्त एसी प्रथम श्रेणी (फर्स्ट एसी) कोच जोड़ा जाएगा।

वर्तमान में ट्रेन में दो एसएलआर/डी, छह सामान्य, नौ स्लीपर और दो एसी तृतीय श्रेणी समेत कुल 19 आईसीएफ कोच हैं। अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद इसकी संरचना में एक एसी प्रथम श्रेणी कोच शामिल हो जाएगा और कुल 20 आईसीएफ कोच हो जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को विशेष रूप से एसी प्रथम श्रेणी में यात्रा की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। यह बदलाव निर्धारित तिथियों पर संबंधित ट्रेन के एक-एक फेरे के लिए ही प्रभावी रहेगा।