प्रतापगढ़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़, 30 मई । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पिछले 12 वर्षों से जिला कारागार से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को दोपहर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 12 वर्ष पूर्व अभिरक्षा से फरार एक लाख का इनामी अभियुक्त भानु प्रताप दुबे उर्फ महराज उर्फ विक्की को नहर पटरी धधुआ गाजन से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लुट, हत्या, पुलिस मुठभेड़ सहित 19 मुकदमे दर्ज है। वर्ष 2014 में अभिरक्षा से फरार होने के बाद अभियुक्त भानु दुबे कुछ महीनों तक मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में छुपता घूमता रहा। पूर्व में जेल में रहने के दौरान उक्त अभियुक्त की अन्य आपराधियों से जान पहचान हो गई थी। उन्ही के सहयोग से इसने सूरत में अपना ठिकाना बना लिया । वहां जाकर इसने अपने लिए राशन कार्ड व वोटर आईडी कार्ड बनवाया जिसमें इसने अपना नाम दुबे विक्की रामविलास पुत्र राम विलास दुबे व पता किमावती कंपलेक्स सूरत लिखवाया। वहां रहकर अभियुक्त ट्रक ड्राइवर का काम करने लगा उसके लिए इसको ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता पड़ी तो इसने अपने एक सहयोग की की मदद से फर्रुखाबाद के पते पर वर्ष 2020 में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया गया । गिरफ्तार किए गए आरोपित को जेल भेज दिया गया।