इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन

प्रयागराज, 30 मई। रेल प्रशासन द्वारा मुम्बई मंडल के कल्याण-इगतपुरी खंड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, रेग्यूलेशन एवं रीशेड्यूलिंग करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी शनिवार काे वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी।

--गाड़ियों का मार्ग परिवर्तनउन्होंने बताया कि गाड़ी 11071 लोकमान्य तिलक ट.-बलिया एक्सप्रेस एवं 01027 दादर-गोरखपुर विशेष तथा गाड़ी 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 06 जून को वाया कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड होकर चलेगी।

--गाड़ियों का रेग्यूलेशन1 गाड़ी 01026 बलिया-दादर विशेष 05 जून को कसारा स्टेशन पर 01 घंटा 45 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

2 गाड़ी 20104 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक ट. सुपरफास्ट एक्सप्रेस 05 जून को भुसावल मंडल में 10 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

3 गाड़ी 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस 05 जून को भुसावल-मुम्बई मंडल में आवश्यकतानुसार नियंत्रित की जाएगी।

4 गाड़ी 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस 05 जून को भुसावल-मुंबई मंडल में आवश्यकतानुसार नियंत्रित की जाएगी।

5 गाड़ी 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस वाया प्रयागराज छिवकी 05 जून को भुसावल-मुंबई मंडल में आवश्यकतानुसार नियंत्रित की जाएगी।

6 गाड़ी 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज ट. विशेष 05 जून को भुसावल-मुंबई मंडल में आवश्यकतानुसार नियंत्रित की जाएगी।



--गाड़ियों की रीशेड्यूलिंग1 12322 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.-हावड़ा मेल 06 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज ट. से निर्धारित समय 22ः15 बजे के बजाय 03 घंटे 15 मिनट की देरी से 01ः30 बजे चलेगी।

2 12167 लोकमान्य तिलक ट.-बनारस एक्सप्रेस 06 जून को लोकमान्यतिलक ट. से निर्धारित समय 22ः45 बजे के बजाय 03 घंटे की देरी से अगले दिन तड़के 01ः45 बजे छूटेगी।

3 12141 लोकमान्य तिलक ट.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 06 जून को लोकमान्य तिलक ट. से निर्धारित समय 23ः35 बजे के बजाय 02 घंटे 25 मिनट की देरी से 02ः00 बजे छूटेगी।

4 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.-गोरखपुर विशेष 06 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज ट. से निर्धारित समय 22ः30 बजे के बजाय 05 घंटे 30 मिनट की देरी से 04ः00 बजे छूटेगी।

5 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.-आसनसोल एक्सप्रेस 06जून को छत्रपति शिवाजी महाराज ट. से निर्धारित समय 23ः30 बजे के बजाय 02 घंटे 30 मिनट की देरी से 02ः00 बजे छूटेगी।

6 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.-बनारस एक्सप्रेस 07 जून छत्रपति शिवाजी महाराज ट. से निर्धारित समय मध्यरात्रि 00ः15 बजे के बजाय 02 घंटे की देरी से 02ः15 बजे छूटेगी।

7 22538 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर एक्सप्रेस 07 जून को लोकमान्य तिलक ट. से निर्धारित समय मध्यरात्रि 00ः35 बजे के बजाय 01 घंटा 55 मिनट की देरी से 02ः30 बजे छूटेगी।