युवती से दुष्कर्म करने के आरोपित बहन के देवर पर केस दर्ज, गिरफ्तार
युवती से दुष्कर्म करने के आरोपित बहन के देवर पर केस दर्ज, गिरफ्तार
मुरादाबाद, 13 अगस्तउत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती ने थाना पुलिस को दी तहरीर में अपनी बहन के देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मामले में बुधवार को केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर शाम आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
पीड़ित युवती ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसके घर बहन के देवर मोहम्मद रिजवान का आना-जाना था। आरोपित उससे फोन पर बातचीत करने लगा था। सोमवार सुबह आरोपित के बताए स्थान पर भरोसा करके पहुंच गई। आरोपित उसे एक मकान में ले गया। आरोप है कि आरोपित मोहम्मद रिजवान ने कमरा बंद करके पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बेटी को आरोपित के चंगुल से बचाया। इसके बाद थाना सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।