वाराणसी में दो युवकों के शव मिले, फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी में दो युवकों के शव मिले, फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी में दो युवकों के शव मिले, फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी,04 जून। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव स्थित हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के पीछे गुरुवार को दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान हुकुलगंज निवासी अभिजीत गांगुली तथा चोलापुर के कोहासी गांव निवासी निहाल सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने पुलिस के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

जांच के दौरान मौके से एक संदिग्ध जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

चोलापुर थाने के वर्तमान थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया ने बताया कि कमरों से शवों कीतेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और जांच की। प्रथम दृष्टया युवकों की मृत्यु एक-दो दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच में जुटी हुई है।-