सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

कानपुर, 27 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में अरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में बाइक सवार पिता-पुत्र की बाइक जा भिड़ी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।

अरौल थाना प्रभारी जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि ककवन थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी कमलेश कुमार बाथम (52) अपने बेटे अंकुर (19) के साथ कन्नौज के छिबरामऊ स्थित अर्जुनपुर गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आज सुबह दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक बेटा चल रहा था जबकि पिता पीछे बैठे थे। अरौल के जीपीआरडी महाविद्यालय के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। हालांकि अंकुर ने हेलमेट भी पहना हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार काे देते हुए मामले की जांच की जा रही है।--