तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
कानपुर, 27 अप्रैल । चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पड़ताल में जुट गई है।
मृतक की पहचान उन्नाव के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले विक्रांत विश्वकर्मा (44) के रूप में हुई। वह अपनी मोटरसाइकिल से रामादेवी से नौबस्ता की ओर जा रहे थे। तभी गदियाना पुलिया के ऊपर एक टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि टैंकर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार करीब 100 मीटर तक घिसटता गया और टैंकर चालक घटनास्थल से नौबस्ता की तरफ भाग निकला।
चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।