बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं को दी चिकित्सीय सहायता राशि
बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं को दी चिकित्सीय सहायता राशि
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की ओर से अधिवक्ताओं को कुल 34,83,100 रूपये चिकित्सीय सहायता शुक्रवार को प्रदान की गई।
कार्यकारिणी द्वारा चिकित्सा समिति के चेयरमैन और बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी तथा चिकित्सा समिति के सदस्यों द्वारा अनुमोदित चिकित्सीय आवेदनों तथा मृतक आश्रित सहायता के आवेदनों के परिप्रेक्ष्य में लाभार्थियों को चिकित्सा सहायता और दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारीजनों को मृतक आश्रित सहायता की धनराशि दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डे बबुआ व महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा द्वारा प्रदान की गई।
चिकित्सा सहायता के रूप में कुल 41 अधिवक्ता सदस्यों को 20 लाख 03 हजार 100 रुपए मात्र तथा मृतक आश्रित सहायता के मद में तीन दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारीजनों को 14 लाख 80 हजार रुपए समेत कुल 34 लाख 83 हजार 100 रुपए वितरित की गई।
यह जानकारी जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्र, राजकुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण, संयुक्त सचिव प्रशासन बैरिस्टर सिंह, संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय, संयुक्त सचिव महिला बिन्दु कुमारी, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी एवं अमित सिंह सेंगर उपस्थित रहे।