दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

मीरजापुर, 08 मार्च। मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर 33 गांव में रविवार को पुराने मकान की दीवार गिराने के दौरान हुए हादसे में 60 वर्षीय वृद्धा की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

गांव निवासी रामचंद्र के घर में नया मकान बनाने का कार्य चल रहा था। रविवार दोपहर मजदूरों और परिजन की मदद से पुराने जर्जर मकान की दीवार गिराई जा रही थी। इसी दौरान रामचंद्र की पत्नी शांति देवी पास में ही बैठी थीं। दीवार गिराते समय उसका एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर शांति देवी के ऊपर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग तुरंत मलबा हटाने में जुट गए, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन ने पोस्टमार्टम के झंझट से बचने के लिए स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।