उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अफसर बदले गए, कृष्ण कुमार बने झांसी के नये मंडलायुक्त

उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अफसर बदले गए, कृष्ण कुमार बने झांसी के नये मंडलायुक्त

उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अफसर बदले गए, कृष्ण कुमार बने झांसी के नये मंडलायुक्त

लखनऊ, 31 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। इनमें 10 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए 5 आईएएस का स्थानंतरण किया गया है। कृष्ण कुमार को झांसी का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है तो वहीं प्रतीक्षारत सूची में शामिल देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा दाे पीसीएस अफसराें काे प्रतीक्षारत सूची में डाला गया है, जिनमें हेमंत कुमार चाैधरी और मयंक गाेस्वामी का नाम शामिल है।

शनिवार को शासन की ओर से जारी सूची के आधार पर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात करते हुए अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, अपर मुख्य सचिव, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, मिशन निदेशक, ग्रामीण पेयजल मिशन तथा परियोजना निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आलोक कुमार द्वितीय को अपर मुख्य सचिव,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर तैनात करते हुए अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, अपर मुख्य सचिव, एनआरआई तथा अध्यक्ष, पिकप का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। एम देवराज प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महानिदेशक, डा. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन आकादमी से अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण— एक का अतिरिक्त प्रभार, डा. एमके एक सुदंरम को प्रमुख सचिव, कृषि, प्रमुख सचिव, कृषि शिक्ष्ज्ञा एवं अनुसंधान तथा प्रमुख सचिव कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन से प्रमुख सचिव समन्वय तथा परियोजना निदेशक, यूपी डॉस्प का अतिरिक्त प्रभार, आलोक कुमार तृतीय को प्रमुख सचिव, वित्त प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त तथा प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

अजय चौहान को प्रमुख सचिव, लोक निर्माण तथा मुख्य करपालक अधिकारी उपशा से मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार, पंधारी यादव को प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजना के प्रभार से अवमुक्त किया है। योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, अमित कुमार को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है।

इनके अलावा कृष्ण कुमार को सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी से मंडलायुक्त झांसी, चंद्रशेखर को मुख्य कार्यपालक, प्रधानमंत्री कृषि् सिंचाई योजना तथा प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, भूपेंद्र एस चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का सचिव नियुक्त किया है। देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष, सचिव प्रशासनिक सुधार, प्रवीण मिश्रा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा निदेशक, जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।