ईंधन की कीमतों में तेज उछाल से थोक महंगाई दर अप्रैल में 8.3 फीसदी पर
महंगाई की दोहरी मार: कच्चे तेल और ईंधन की कीमतों में उछाल से थोक महंगाई दर में बड़ा इजाफा
नई दिल्ली, 14 मई । पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी इजाफा हुआ है। ईंधन, बिजली और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण अप्रैल में थोक महंगाई दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई है, जो मार्च में 3.88 फीसदी थी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़ों में बताया कि ईंधन और बिजली श्रेणी में महंगाई दर अप्रैल में 24.71 फीसदी हो गई, जो मार्च में 1.05 फीसदी थी। इसके साथ ही कच्चे तेल की महंगाई दर अप्रैल में 88.06 फीसदी रही, जबकि मार्च में यह 51.5 फीसदी थी। आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं में महंगाई दर अप्रैल में 1.98 फीसदी रही, जो मार्च में 1.90 फीसदी थी। गैर-खाद्य वस्तुओं में महंगाई दर बढ़कर अप्रैल में 12.18 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने मार्च में 11.5 फीसदी थी।
मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल 2026 में मुद्रास्फीति खनिज तेल, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस, मूल धातु, अन्य विनिर्माण और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण अधिक रही है। ईंधन और बिजली श्रेणी में एलपीजी में महंगाई दर अप्रैल में 10.92 फीसदी रही।
हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 50 फीसदी की वृद्धि के बावजूद केंद्र सरकार ने अब तक पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस की कीमतों को स्थिर रखा है, ताकि उपभोक्ताओं को कीमतों में बढ़ोतरी के असर से बचाया जा सके। हालांकि, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है।
Tags:
- थोक महंगाई दर
- अप्रैल 2026 महंगाई
- वाणिज्य मंत्रालय आंकड़े
- ईंधन की कीमतें
- कच्चे तेल की दर
- बिजली की महंगाई
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- मुद्रास्फीति
- पश्चिम एशिया संकट
- डब्ल्यूपीआई डेटा
- थोक मूल्य सूचकांक
- महंगाई का झटका
- पेट्रोल डीजल भाव
- एलपीजी दरें
- वाणिज्यिक गैस सिलेंडर
- खाद्य वस्तुओं के दाम
- गैर-खाद्य वस्तुएं
- खनिज तेल
- प्राकृतिक गैस
- विनिर्माण लागत
- आर्थिक विकास
- घरेलू बाजार
- मुद्रास्फीति दर
- व्यावसायिक समाचार
- भारत सरकार
- आर्थिक समीक्षा
- उपभोक्ता राहत
- आयात लागत
- ग्लोबल ऑयल मार्केट
- वित्त समाचार
- बिजनेस अपडेट
- हिंदी समाचार
- ब्रेकिंग न्यूज
- महंगाई ग्राफ
- कच्चा तेल उछाल
- एनर्जी कॉस्ट
- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
- इंडस्ट्रियल डेटा
- वित्तीय आंकड़े
- राजकोषीय स्थिति
- बाजार विश्लेषण
- व्यापार समाचार
- सरकारी रिपोर्ट
- थोक बाजार
- महंगाई दर 8.3
- मार्च बनाम अप्रैल महंगाई
- अर्थव्यवस्था अपडेट
- महंगाई के कारण
- निवेश समाचार
- नेशनल हेडलाइंस