प्रयागराज जिले में आंधी तूफान से 21 की माैत, आश्रिताें काे मिलेगी आर्थिक मदद, 20 पशुओं की भी माैत

प्रयागराज जिले में आंधी तूफान से 21 की माैत, आश्रिताें काे मिलेगी आर्थिक मदद, 20 पशुओं की भी माैत

प्रयागराज जिले में आंधी तूफान से 21 की माैत, आश्रिताें काे मिलेगी आर्थिक मदद, 20 पशुओं की भी माैत

प्रयागराज, 14 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार को आए आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। इस दैवीय आपदा में जिले के 21 लोगों की माैत हुई है। इसके अलावा जिले में 20 पशुओं की भी माैत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। मृतकाें

के आश्रिताें काे सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये और मकानाें के नुकसान हाेने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।

गुरुवार काे एसडीएम विनीता सिंह ने बताया कि कल आंधी तूफन के दाैरान फूलपुर तहसील में चार, सोरांव में पांच, मेजा में चार, हंडिया में सात और सदर तहसील में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा मेजा में तीन तथा सोरांव और फूलपुर में एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिनका उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान में 20 पशुओं की भी मौत हुई है। इनमें हंडिया में 11, फूलपुर में सात तथा मेजा और सोरांव में एक-एक पशु की मौत हुई है। इसके अलावा जिले में 16 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मेजा में पांच, फूलपुर में चार, सोरांव में तीन, कोरांव में दो तथा सदर और हंडिया में एक-एक मकान प्रभावित हुए हैं।

एडीएम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही हैं। शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा मद से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने पर चार हजार, पक्के मकान क्षतिग्रस्त होने पर 6500 तथा पूरी तरह मकान क्षतिग्रस्त होने पर एक लाख 20 हजार रुपये मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों की सहायता में जुटा हुआ है तथा जल्द से जल्द सभी प्रभावितों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।