वाराणसी के सेन्सेई आर. बालाजी छठी डिग्री ब्लैक बेल्ट से सम्मानित

वाराणसी के सेन्सेई आर. बालाजी छठी डिग्री ब्लैक बेल्ट से सम्मानित

वाराणसी के सेन्सेई आर. बालाजी छठी डिग्री ब्लैक बेल्ट से सम्मानित

वाराणसी, 12 अगस्त। नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 20वीं ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता ‘इंडिपेंडेंस कप’ के दौरान सिको काई कराटे डू इंटरनेशनल, वाराणसी के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं बरेका (बीएलडब्ल्यू) में कार्यरत सेन्सेई आर. बालाजी को कराटे के क्षेत्र में उनके योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छठी डिग्री ब्लैक बेल्ट से नवाजा गया।

यह सम्मान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स, पदाधिकारियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर हाशीं भारत शर्मा तथा सिको काई कराटे डू इंटरनेशनल उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रतिनिधि शिंहान अखिलेश कुमार रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेन्सेई आर. बालाजी को छठी डिग्री ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किए जाने पर वाराणसी के कराटे खिलाड़ियों एवं खेल जगत में खुशी की लहर है। बुधवार को आरम्भ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेन्सेई आर. बालाजी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । कराटे डू इण्टर नेशनल वाराणसी के प्रतिनिधि सेन्सेई गणेश विश्वकर्मा ने बताया कि वाराणसी कराटे जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।