वाराणसी : रामनगर क्षेत्र में प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को नियमित स्वच्छता कराने के दिए निर्देश

वाराणसी, 25 जुलाई । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रभारी जनपद वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में शनिवार की सुबह सेवा बस्तियों एवं अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर मूलभूत नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि रामनगर में बारिश के कारण कई जगह जलभराव और कीचड़ हुआ है। जिसके निस्तारण के लिए नगर निगम के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करते हुए स्वच्छता कार्य कराना आवश्यक है। उन्होंने कूड़ा निस्तारण समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को विशेष रूप से रामनगर क्षेत्र का ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण में कुछ समय निकाल कर मंत्री सुरेश खन्ना ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।