योगी सरकार में वनटांगिया और मुसहर परिवारों की बदली तस्वीर, बुनियादी सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भरता पर जोर
योगी सरकार में वनटांगिया और मुसहर परिवारों की बदली तस्वीर, बुनियादी सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भरता पर जोर
अयोध्या, 24 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा ने मंगलवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक बैठक कर मतदाता जोड़ो अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अभियान तेज करने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे।
प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करें और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करें। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथों पर लगातार सक्रिय रहने, मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति की जानकारी रखने और जनसंपर्क की नियमित समीक्षा करने को कहा।
उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी के वैचारिक मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाए। अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करें।
भाजपा नेता ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि योगी सरकार की कानून व्यवस्था पूरे देश में एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है। पार्टी पदाधिकारी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं तथा कानून व्यवस्था में हुए सुधारों की व्यापक स्तर पर चर्चा करें।
उन्होंने संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें और बूथ स्तर तक निरंतर संपर्क बनाए रखें, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों के साथ मतदाता जोड़ो अभियान को भी अपेक्षित सफलता मिल सके।
बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अभय सिंह, अमित सिंह चौहान, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, आलोक कुमार सिंह रोहित, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अभिषेक मिश्र, कमला शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कोरी, शिवेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय और अशोक कसौंधन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।