विमुक्त जाति आश्रम पद्धति विद्यालयों के संचालन के लिए स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान योजना के तहत 125 लाख मंजूर
विमुक्त जाति आश्रम पद्धति विद्यालयों के संचालन के लिए स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान योजना के तहत 125 लाख मंजूर
लखनऊ, 21 अगस्त । प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत विमुक्त जाति के छात्रों हेतु छात्रावासों तथा आश्रम पद्धति विद्यालयों के संचालन के लिए स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान योजना के तहत 125 लाख रूपये मंजूर किए हैं। यह धनराशि द्वितीय किश्त के रूप में मंजूर करते हुए निदेशक, समाज कल्याण विभाग के निवर्तन पर रखी गयी है।
शासनादेश के अनुसार इस धनराशि से जनपद लखनऊ एवं प्रयागराज के आश्रम पद्धति विद्यालयों में निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्राविधानित धनराशि 500 लाख रूपये के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 125 लाख रूपये पूर्व में निर्गत किए गये हैं।