प्रयागराज में बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर

प्रयागराज में बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर

प्रयागराज में बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर

प्रयागराज, 26, जुलाई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हो रही बारिश के बीच गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं और सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की जारी रिपोर्ट के अनुसार खतरे का निशान 84.734 मीटर निर्धारित है।

यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 74.51 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 32 सेंटीमीटर बढ़ा है। इस क्षेत्र में 7.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

वहीं गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 77.50 मीटर पर स्थिर रहा, जबकि छतनाग में जलस्तर 73.85 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर बढ़ा है। फाफामऊ में 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि छतनाग क्षेत्र में वर्षा नहीं हुई।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर में हो रहे बदलाव की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।