गांव की मतदाता सूची में दर्ज पात्र लोगों के नाम शहर की सूची में जुड़वाएं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

गांव की मतदाता सूची में दर्ज पात्र लोगों के नाम शहर की सूची में जुड़वाएं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

गांव की मतदाता सूची में दर्ज पात्र लोगों के नाम शहर की सूची में जुड़वाएं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज, 20 नवंबर । जिन लोगों के नाम वर्तमान में गांव की मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की शहरी मतदाता सूची में नहीं हैं, ऐसे पात्र लोगों के नाम नियमानुसार शहरी सूची में जुड़वाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मतदाता सूची को लेकर विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को भी जनता के बीच जाकर दूर करने की जरूरत है। वर्ष 2027 का चुनाव करीब है और इसी मतदाता सूची के आधार पर हमें चुनाव मैदान में उतरना है। यह बातें शुक्रवार को विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहीं।

वह भाजपा प्रयागराज महानगर की ओर से शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के आरडी गार्डन में आयोजित मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में युवाओं और नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने की रणनीति बनाई गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि महानगर के सभी परिश्रमी कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ें। यह अंतिम अवसर है, जब तीनों विधानसभा क्षेत्रों सहित महानगर के सभी 15 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के नाम जोड़ने हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर अभियान को सफल बनाए।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर विशेष ध्यान देना होगा। अभियान में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतें। कार्यकर्ता तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर मतदाता जोड़ो अभियान में जुट जाएं।

कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन की सूचना पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अश्वनी कुमार द्विवेदी, रामजी शुक्ला, कमलेश गौतम, रमेश पासी, राजू राय, मंजीत कुशवाहा, शिवम पांडेय, पार्षद दुर्गेश नंदिनी, पार्षद दिग्विजय कुशवाहा, पार्षद मिथिलेश सिंह, अखिलेश सिंह, भगवान दास, अरुण चौहान और भाजपा मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।